फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अलग-अलग दो सड़क हादसे, महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- स्कूटी-बाइक को कारों ने मारी टक्कर, आरोपी चालक फरार पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 और खेड़की दौला थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में कारों ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मारी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
पहला हादसा सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में हुआ। मॉडल टाउन निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। बख्तावर चौक के पास एक ब्रेजा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में मोहित के हाथ में पहना सोने का कड़ा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक दोनों को सेक्टर-38 स्थित निजी अस्पताल पहुंचाकर मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने 23 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल धीरज कुमार ने बताया कि कार नंबर के आधार पर मालिक को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा खेड़की दौला थाना क्षेत्र में हुआ। सिधरावली निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल की शाम करीब 6:15 बजे वह दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। सेक्टर-80 स्थित एलान मॉल के सामने सर्विस रोड पर एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी बाइक सामने से आ रही बलेनो कार से टकरा गई। इस हादसे में अशोक कुमार और बलेनो चालक घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। खेड़की दौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कार मालिक को नोटिस भेजा गया है और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - भीम सिंह, जांच अधिकारी व हेड कांस्टेबल, खेड़कीदौला थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें