फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसों में एक महिला सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर थाना और डीएलएफ फेज-1 थाना में वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना और डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दोनों घायलों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
बिलासपुर थाना के अंतर्गत कुकडोला गांव में किराये पर रहने वाली बेबी एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी की नौकरी करती है। 9 फरवरी की शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने किराये के कमरे पर जाने के लिए बिनौला के पास हाईवे पर खड़ी थी। इसी दौरान एक गाड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से आई गाड़ी ने टक्कर मार दी। बेबी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने बताया कि घायल महिला बेबी की शिकायत पर 14 फरवरी को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
वहीं, दूसरे मामले में डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में 12 फरवरी को दोपहर बाद 3.45 बजे रैपिड मैट्रो स्टेशन सिकंदरपुर के पास साइकिल पर सवार सिक्योरिटी गार्ड को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बिहार के गया निवासी लक्ष्मण कुमार घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर लिया है। घायल लक्ष्मण कुमार अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरविंद्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। साइकिल को टक्कर मारने वाले चालक को पेश करने के लिए कैंटर मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा। चालक के बयान दर्ज होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें