फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाबालिग समेत दो ने लगाए शारीरिक संबंध बनाने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों मामलों में दर्ज की गई प्राथमिकी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी के अलग-अलग इलाकों में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के तीन मामले सामने आए हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

पहले मामले में शादी का झांसा देकर एक युवती का लगातार यौन शोषण करने, जबरन गर्भपात कराने और अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। सुशांत लोक-एक निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ साल पहले उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। उसके बाद आरोपी ने लगभग एक साल तक सेक्टर-29 इलाके में आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी और उसके साथियों ने पीड़िता का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया। पीड़िता के अनुसार झांसे में रखकर उसका यौन शोषण किया गया, गर्भवती होने पर जबरन उसका गर्भपात कराया गया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल भी किया गया। डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। कन्हई इलाके में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक से 7 मई के बीच सुशांत लोक स्थित एक मकान में आरोपी युवक ने उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां ने सुशांत लोक थाने में लिखित शिकायत दी। बुधवार को शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में योगेश नामक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


तीसरे मामले में महिला को डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।सेक्टर-52 इलाके की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मई 2024 से मई 2025 के बीच डीएलएफ फेस-चार इलाके में आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे लगातार डराता-धमकाता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी दीं। अब पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना ईस्ट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें