फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर दो मरीज, कुर्सी पर बैठाकर दे रहे ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के बुरे हालात, एक मरीज को न तो स्ट्रेचर और न ही बेड मिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेड की भारी कमी के कारण मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को एक ही बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया गया। वहीं, एक मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता होने पर उसे न तो स्ट्रेचर और न ही बेड मिल सका। इस कारण उसे कुर्सी पर बैठाकर ही ऑक्सीजन दी गई।

अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। झाड़सा से अपने भाई को अस्पताल लेकर आने वाली शालिनी यादव के मुताबिक, सरकारी अस्पताल में गरीब ही आते हैं लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रहीं। एक ही बेड पर दो लोग लिटा रखे हैं। यहां बेड बढ़ाए जा सकते हैं। एक ही बेड पर इलाज न केवल मरीजों के लिए असुविधाजनक है बल्कि इससे संक्रमण का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। भीड़भाड़ और संसाधनों की कमी के चलते मरीजों की सही देखभाल नहीं हो पा रही। हालांकि डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ ने सीमित संसाधनों के बावजूद मरीजों का इलाज जारी रखा लेकिन हालात दर्शाते हैं कि स्वास्थ्य विभाग को इस दिशा में शीघ्र कदम उठाने की जरूरत है। समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन





साफ-सफाई का अभाव
सिर्फ इतना ही नहीं, इसी वार्ड में साफ-सफाई का भी अभाव देखा गया। वार्ड में गंदगी देखकर लोगों ने शिकायत भी की कि क्या कई दिनों से सफाई नहीं हुई। पानी बहने के कारण फिसलन का खतरा बना हुआ था। ऐसे में सफाई न होने से बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में बेड की कमी को देखते हुए 10 अतिरिक्त स्ट्रेचर बेड की सुविधा दी गई है जिससे अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों का इलाज किया जा सके। इन दिनों बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। इस वजह से भी मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।
-
डाॅ. लोकवीर, पीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें