फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जहरीला पदार्थ खाने से नाबालिग लड़की की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- शव को दफनाने की तैयारी में थे परिजन, सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में रविवार की रात नाबालिग लड़की (15 वर्ष) की जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई है। सोमवार की सुबह जब परिवार वाले मृतका के शव को दफनाने की तैयारी में थे, तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पटौदी रोड पुलिस चौकी की टीम ने मृतका के घर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर सामने आया है कि मृतका परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। लड़की का जन्म होशियारपुर (पंजाब) के सियाचन गांव में हुआ था। उसका परिवार पिछले कई सालों से गुरुग्राम में पटौदी रोड के शिव नगर में रहता है। लड़की का पिता बेराेजगार और नशे का आदी है, जबकि उसकी मां सेक्टर-37 क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन

रविवार की रात उसके पेट में दर्द होने के साथ ही उल्टी होने लगी। मां ने दवा लाकर दे दी, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और रात में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है, जिसके बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल सकेगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाया है।
विज्ञापन

पटौदी रोड पुलिस चौकी के प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि नाबालिग लड़की की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने सूचना मिली थी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिवार वालों के बयान दर्ज करने के साथ ही मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें