फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रेनों से दो यात्रियों के बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर रेल मार्ग पर यात्रियों के सामान चोरी होने की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। हाल ही में दो प्रमुख मामले सामने आए हैं जिनमें जीरो एफआईआर के माध्यम से गुरुग्राम जीआरपी थाने में मुकदमे दर्ज किए गए।

पहले मामले में, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम गांव निवासी दीपा चौधरी का हैंडबैग 28 नवंबर को योगा एक्सप्रेस में पटौदी रोड स्टेशन के पास एक झपटमार चलती ट्रेन से छीनकर भाग गया। बैग में नकदी और मोबाइल था। दूसरा मामला दिल्ली के मालवीय नगर निवासी सानिया कुमारी का है, जिनका ट्रॉली बैग 20 नवंबर को तिलकब्रिज पैसेंजर ट्रेन में गुरुग्राम के पास चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जीरो एफआईआर मिलने के बाद गुड़गांव रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ट्रॉली बैग चोरी होने के मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें