फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पानी गर्म करने के दौरान रॉड से लगा करंट, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना के अंतर्गत घाटा गांव में रविवार की शाम को रॉड से पानी गर्म करते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस की छानबीन में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
मृतका की पहचान नेपाल की रहने वाली सुमित्रा थापा (50) के रूप में हुई है। वह घाटा गांव में किराये पर रहती थी। रविवार को घरेलू कार्य के लिए बाल्टी में रॉड लगाकर पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान सुमित्रा थापा को करंट लग गया। परिवार वाले उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने सुमित्रा थापा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। सोमवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें