गुरुग्राम। जिले में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को दो नए मरीज मिले। इसके साथ ही इस सीजन में डेंगू पीड़ितों की संख्या 70 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक जिले में 13797 सैंपल की जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को 137 लोगों की जांच की गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अभी तक मलेरिया के भी 5 मरीज सामने आए हैं। विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए जांच, सर्वे और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने की गतिविधियां जारी हैं। अब तक जिले में 15,24,786 घरों की जांच की जा चुकी है, शुक्रवार को 16642 घरों की जांच की गई। वहीं विभाग के अनुसार, अब तक 7935 लोगों को नोटिस थमाया जा चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि इन दिनों मच्छरजनित बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। ऐसे में हल्का सा बुखार होने पर भी नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। संवाद