फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मच्छरों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग और लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 135 लोगों की जांच की गई, जिसमें दो नए डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 62 हो गई है। वहीं मलेरिया के अब तक पांच मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक डेंगू नियंत्रण के लिए 12,76,595 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया जा चुका है, जबकि शुक्रवार को 12,225 घरों का विभिन्न टीमों ने दौरा किया। साथ ही शुक्रवार को 185 घरों में एंटी लार्वा मिलने पर नोटिस थमाया गया। इसके तहत जनवरी से अब तक 3346 घरों नोटिस थमाया जा चुका है। टीमें घरों, संस्थानों और आसपास के क्षेत्रों में जमा पानी की निगरानी कर रही हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, कूलर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने और मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें