फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


- दो की पुलिस रिमांड पूरी पहुंचे जेल

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी खंड के लोकरा गांव में नशीला पदार्थ बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पर हमला करने के मामले में पटौदी थाना पुलिस ने शनिवार को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जबकि इस मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों की एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि डीसीपी मानेसर के पास तैनात पुलिसकर्मी संदीप अपनी निजी कार से लोकरा गांव नशीला पदार्थ बेचने वालों के लिए दबिश में गया हुआ था। वहां से वह दो लोगों को हिरासत में लेकर आ रहा था। इस बीच वहां हिरासत में लिए गए आरोपियों को छुड़ाने के लिए लोग एकत्र होने लगे। माहौल देखते हुए संदीप ने राइडर पर तैनात दो जवानों को बुलाया गया। इधरे जैसे ही पुलिस के दो जवान वहां पहंचे, वैसे ही आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस पार्टी पर गांव के बाहर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मी की कार भी तोड़ डाली। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के अनुसार एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर है। जिसका उपचार चल रहा है। मामले की जांच कर रही पटौदी थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान संजय व विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने इस मामले की छानबीन के बाद गांव के ही रहने वाले रोहित व प्रवीन को गिरफ्तार किया है। इनके नामों का खुलासा गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें