फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: पलवल में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, चार लोग हुए घायल; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 04 Jan 2025 05:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पलवल

सार

पलवल जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात थाने के समीप हुआ, जहां सवारी के इंतजार में खड़े पिता-पुत्र को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। वहीं, राजमार्ग पर ही हुए दूसरे हादसे में कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तीसरे हादसे में कैंटर की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में तीन सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक आरोपी चालकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

पहले हादसे में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम के अनुसार गांव मंडकौला निवासी राहुल ने शिकायत दर्ज कराई है कि अपने पिता खजान (48) के साथ पलवल गया था। शाम के करीब सात बजे वह यातायात थाना के समीप सवारी के इंतजार खड़े थे, तभी तेज रफ्तार से आए वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह साइड में गिर गया, जबकि उसके पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल खजान के अस्पताल में भर्ती हो गया, जहां से रेफर कर दिया। फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

 

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

दूसरे हादसे में यूपी के जिला अलीगढ़ स्थित गांव नंगला बरी निवासी रामवीर सिंह ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बेटा शेर सिंह पलवल के दुकड़िया मोहल्ले में किराये पर रहता था। 25 दिसंबर को बाइक पर सामान लेने के लिए बाजार गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगवानपुर चौक के समीप स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बीती रात आरोपी वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

कैंटर की टक्कर से पलटा ऑटो, तीन घायल

तीसरे हादसे में गांव गुदराना निवासी रविंद्र ने कैंप में शिकायत दर्ज कराई है कि वह ऑटो चलाता है। बीती 30 दिसंबर को वह होडल से सवारी लेकर पलवल आ रहा था। रास्ते मे कुसलीपुर के निकट तेज रफ्तार केंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो में बैठी दो सवारी और चालक घायल हो गए।

 

पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें