फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोंडसी जेल में निरुद्ध कैदियों से दो मोबाइल फोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भोंडसी जेल में मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी जेल प्रशासन द्वारा चेकिंग के दौरान दो कैदियों से फोन बरामद हुए हैं। जबकि उनकी बैटरी अन्य कैदियों से प्राप्त हुई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया गया। वहीं, मामले में उप अधीक्षक ने भोंडसी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उप अधीक्षक चरणसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जेल परिसर में आपत्तिजनक चीजों के मिलने की सूचना प्राप्त हो रही थी। काफी समय से परिसर की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी मेें सोमवार को शाम पांच बजे जेल परिसर में चेकिंग शुरू की गई। जब बंदी रक्षक ने ब्लाक नंबर आठ में बंद कैदी अनिल उर्फ मोनू की तलाशी ली, तो उसके पैंट की जेब से एक कंपनी का बगैर सिम का फोन बरामद हुआ। जबकि अनिल ने फोन का सिम अपने साथी कैदी अमर सिंह के पास होने की बात कही। इस पर बंदी रक्षकों द्वारा अमर सिंह के बैरक की खोजबीन करने पर सिम मिला।
इसके अलावा जब अन्य कैदियों की जांच की गई तो नंबर 7 में बंद कैदी देवेंद्र के पास एक और फोन मिला। जबकि उसकी सिम कैदी अजीत उर्फ मोटा के पास मिली। मामले में भोंडसी जेल उपधीक्षक चरणसिंह का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कैदी सोनू और आकाश के साथ मिलकर फोन को उपयोग किया करते थे। फोन में लॉक लगा हुआ था। इस कारण फोन की कॉल डिटेल नहीं मिल सकी। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ भोंडसी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें