फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से, देवी मां के दर्शन करना है तो मास्क लगाकर आएं

विज्ञापन
नवरात्रि की पूर्व संध्या पर लाइटों से सजाया गया सोहना रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। चैत्र नवरात्र के लिए सदर बाजार तथा अन्य बाजारों में सोमवार को लोगों ने पूजा और व्रत का सामान खरीदा। इस बार पूरे 9 दिन नवरात्र होंगे। कोरोना के चलते प्रशासन ने अभी तक बाजारों व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए किसी प्रकार के कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले हुए हैं लेकिन मंदिरों में कहा गया है कि दर्शन करने आएं तो सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क अवश्य लगाएं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख शीतला माता सहित सभी प्रमुख मंदिरों में नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रबंधन, मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह कर रहा है कि अधिक संख्या में मंदिर में न आएं। बिना फेस मास्क के मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। शीतला माता मंदिर के बाहर और अंदर फेस मास्क न पहने वालों के सोमवार को चालान काटे गए। इस दौरान चालान काट रहे पुलिस कर्मियों का एक परिवार से विवाद भी हुआ। इस दौरान महिला का आरोप था कि पहले पुलिस कर्मी तो मास्क लगा लें, उसके बाद ही श्रद्धालुओं का चालान करें।
श्रद्धालुओं से सामाजिक दूरी का पालन करने का आग्रह भी मंदिर प्रबंधन द्वारा किया गया है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए गोल घेरे भी पेंट किए गए हैं। मंदिरों से घंटे हटा दिए गए हैं। मंदिर परिसर में किसी भी वस्तु, दीवार, रेलिंग आदि को न छूने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों से शहरवासी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। यही हाल दुकानदारों का भी है। बाजार में खरीदारों की काफी कमी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें