फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 6 वर्षीय बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। थाना अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बच्ची के साथ दो नाबालिगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं, पीड़ित बच्ची के पिता ने सिटी थाना में शिकायत देकर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी वनिता देवी ने बताया कि पीड़ित पिता द्वारा मिली जानकारी के अनुसार चौदह वर्षीय एवं सोलह वर्षीय नाबालिग लड़के खेलती हुई छह वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगलों में ले गए। वहां दोनों लड़कों ने गलत नीयत से दुष्कर्म को अंजाम दिया। जब कुछ देर बाद बच्ची खेतों में अचेत अवस्था में मिली तो पीड़ित पिता ने इसकी शिकायत सिटी थाना फिरोजपुर झिरका में दी। वनिता देवी ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया। वहीं, क्राइम ब्रांच की टीम ने घटना का मौका मुआयना कर दोनों आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें