फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुठभेड़ में मारे गए 4 शूटरों में दो नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों के शरीर के आर-पार हुईं 21 गोलियां
विज्ञापन

सुशांत लोक ए ब्लॉक के मकान नंबर 208 के बाहर हुई गोलीबारी
गोली लगने से घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों का अस्पताल में चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक ए ब्लॉक में मकान नंबर 208 के बाहर बृहस्पतिवार रात हुई मुठभेड़ में मारे गए चार शूटरों में दो नाबालिग थे। यह मकान बिजनेसमैन विशाल बेरी का है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से 60 से अधिक गोलियां चलीं। इसमें दीपक नांदल गैंग के चार शूटरों को पुलिस की ओर से चलाई गई कुल 21 गोलियां लगीं, जो उनके शरीर के आर-पार हो गईं। मारे गए शूटरों में नाबालिग के अलावा नितिन निवासी बालोठ गांव, रोहतक और दीपा उर्फ संदीप निवासी फतेहाबाद के रूप में हुई है। घायल पांचवां शूटर शिवम मेवात नूंह के बिस्सर का रहने वाला है। वहीं, घायल पुलिसकर्मियों में सिपाही मंजीत, शमशेर के अलावा एएसआई सुनील शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर दीपक नांदल की ओर से सुशांत लोक ए ब्लॉक में रहने वाले विशाल बेरी से फिरौती मांगी जा रही थी। एक सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीमें सुशांत लोक इलाके में आरोपियों की तलाश करते हुए पहुंची तो ए ब्लॉक के इस मकान के गेट पर आरोपियों को गोलियां चलाते देखा। पुलिस के अनुसार 3 बदमाश गोली चला रहे थे तो एक वीडियो बना रहा था। पुलिस ने इन्हें रुकने और सरेंडर करने को कहा तो आरोपियों ने पुलिस पर ही गोली चला दी।
विज्ञापन


5 पिस्टल, 50 से ज्यादा खोल और कारतूस किए बरामद
शूटरों ने पुलिस पर गोलियां चलाते हुए स्कॉर्पियो कार में सवार होकर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से गोलियां चलाई गईं। इस दौरान पांचों शूटरों के अलावा तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। सभी को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने चार शूटरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पांचवें शूटर और तीन पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों से 5 पिस्टल, 50 से ज्यादा खोल, कुछ कारतूस और उनकी स्कॉर्पियो कार जब्त कर ली है।
विज्ञापन


वर्जन

आरोपी नितिन के खिलाफ हत्या करने का प्रयास व अवैध हथियार रखने के 2 मामले दर्ज हैं। आरोपी दीपा उर्फ संदीप के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व विभिन्न प्रकार से संगीन अपराधों के 14 केस दर्ज हैं। घटनास्थल पर सीन-ऑफ-क्राइम टीम, एफएसएल, बैलिस्टिक विशेषज्ञ सर्च टीम को मौका पर बुला कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। आरोपियों के खिलाफ डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। - एसीपी क्राइम नवीन शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें