फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईएमटी मानेसर में चौड़ी होंगी दो प्रमुख सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। आईएमटी मानेसर और आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। क्षेत्र में संकरी सड़कों की समस्या को कम करने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने दो प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस काम पर करीब 96 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
सेक्टर-3 से गांव खोह तक जाने वाली सड़क अभी 7 मीटर चौड़ी है। इसे बढ़ाकर 12 मीटर किया जाएगा। इस सड़क को चौड़ा करने पर करीब 83.69 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा गांव कांकरौला से आईएमटी मानेसर को जोड़ने वाली सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। इस सड़क पर करीब 12.55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क संकरी होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमटी मानेसर में बड़ी संख्या में कंपनियां और उद्योग हैं। यहां हजारों कर्मचारी रोजाना काम करने आते हैं। सुबह और शाम के समय वाहनों की संख्या बढ़ने से अक्सर जाम लग जाता है, साथ ही इन सड़कों की हालत जर्जर हो गई जिससे लोगों तो आवाजाही में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कें चौड़ी होने के बाद लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। इससे जाम कम होने के साथ लोगों का समय भी बचेगा और सड़क हादसों का खतरा भी कम होने की उम्मीद है। एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता यश्सवी वर्मा ने बताया कि जल्द ही इन सड़कों को चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा। बारिश के मौसम के चलते थोड़ी देरी हुई है। फिलहाल कई इलाकों में काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें