फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल बाद पुलिस की पकड़ में आए दो अंतरराज्यीय ईनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम समेत यूपी में लूट, डकैती और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो इनामी बदमाशों को गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को सात वर्ष बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूछताछ में बदमाशों ने गुरुग्राम स्थित दो कंपनियों में डकैती की वारदातें कबूली हैं। इन पर पुलिस ने पांच-पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि बदमाशों को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी चल रही है जिसमें कई और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन

मार्च 2013 में सेक्टर-10 थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो कंपनियों में गार्ड को बंधक बनाकर हुई डकैती की वारदातों में पुलिस इन बदमाशों की तलाश में थी। कई सालों तक पुलिस को चकमा देने के बाद कोर्ट ने भी दोनों को भगौड़ा घोषित कर दिया था।
गुरुग्राम पुलिस ने दोनों बदमाशों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। सीआईए सेक्टर-40 यूनिट ने सोहना इलाके से दोनों बदमाशों को काबू किया। इनकी पहचान यूपी बरेली के गांव मीतापुर निवासी मोहम्मद याकूब व अनीश अहमद के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने गुरुग्राम के अलावा यूपी के कई जिलों में लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। दोनों ही बेहद शातिर बदमाश है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें