- चोरी की दो सोने के चेन के लॉकेट,सोने की कान की बालियां व अन्य सामान बरामद
गुरुग्राम। सुशांत लोक फेज-एक में एक घर से लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-43 टीम ने महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिकंदरपुर घोसी निवासी प्रियंका भंडारी और सुशांत लोक निवासी गौरव सिंह के रूप में हुई है। महिला ने सात फरवरी को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर मौजूद नहीं थी। उनके पीछे से उनके घर से आभूषण और नकदी चोरी कर लिए।
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी प्रियंका शिकायतकर्ता के भाई के पास रिसेप्शन का काम करती थी और आरोपी गौरव वहां से लॉन्ड्री लाने के जाने का काम करता था जहां पर दोनों की जानकारी हुई थी। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के भाई के पास से शिकायतकर्ता के घर की चाबी चुरा ली। आरोपियों के पास से चोरी हुई दो सोने की चेन के लॉकेट, आठ सोने की कान की बालियां, एक सोने की गिन्नी, 20 हजार रुपए की नकदी व वारदात में प्रयोग की गई चाबी बरामद की गई। संवाद