फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी में दो अवैध कॉलोनियों को किया धवस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। यहां बनाई जा रहीं दो अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर 150 से अधिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची टीम ने दो जेेसीबी से दोनों कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यहां पर अवैध रूप से दस दुकानों का भी निर्माण किया जा रहा था। इनके ढांचे को भी गिरा दिया गया।
विज्ञापन

डीटीपी आरएस बाठ ने बताया कि पटौदी में हेलीमंडी के पास और नया गांव मोड़ पर काफी समय से दो कॉलोनियों को अवैध रूप से विकसित किया जा रहा था। यहां भवनों के निर्माण से लेकर रोड बनाने से लेकर बिजली की लाइन डालने का काम तेजी से चल रहा था। कुल मिलाकर 10 एकड़ से ज्यादा जगह में अवैध कॉलोनी विकसित करने के साथ-साथ यहां ढांचे खड़े किए जा रहे थे। मंगलवार को एटीपी आशीष शर्मा व जेई आनंद के साथ 150 से अधिक पुलिस बल की मौजूदगी में दो जेसीबी से सारे अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
वहीं, पटौदी में ही खोड़ मोड़ पर अवैध रूप से बनाई जा रहीं दस दुकानों को भी तोड़ दिया। कॉलोनी और दुकान बनाने वाले युवकों को कई बार नोटिस दिए जा चुका था, इसके बाद भी निर्माण को नहीं रोका गया था। कार्रवाई के दौरान मौके पर आए खरीददारों को कॉलोनियों के अवैध होने की जानकारी दी गई। इस तरह की कॉलोनियों में संपत्ति न खरीदने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें