फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो बच्चियों चार घंटे में सकुशल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाने में 29 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे 13 वर्षीय दो बच्चियों के गुम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने एक विशेष पुलिस टीम गठित करके बच्चियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों गुमशुदा बच्चियों दीपा व नंदनी को करीब 4 घंटे में रात 3.30 बजे सकुशल बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि खेड़कीदौला थाने की पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

392 के काटे चालान, सात वाहन जब्त
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने 22 अगस्त से 29 अगस्त तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर 392 चालकों के चालान काटे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात वाहनों को जब्त भी किया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार यातायात पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन करके नाकों पर तैनात किया। पुलिस टीमों ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें