गुरुग्राम। जालसाजों ने टास्क पूरा करके रुपये कमाने का झांसा देकर ग्राफिक डिजाइनर से 2,06,369 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना मानेसर में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। राजस्थान के कोटा निवासी दिव्य चतुर्वेदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हाउस ऑफ ब्यूटी प्राइवेट लिमिटेड में ग्राफिक डिजाइनर है और सेक्टर-81 में रहते हैं। 11 जनवरी को उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर टॉस्क देकर रुपये कमाने का झांसा दिया गया। इसके बाद जीविका, प्रिशा शर्मा व राहुल सक्सेना ने 12 जनवरी को छह बार में 2,06,369 रुपये अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर कराए। बाद में पैसे देने से मना कर दिया। ठगी का अहसास होने पर उसने शिकायत दर्ज कराई। ब्यूरो