फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आएसएस के हरियाणा प्रांत संघचालक के बेटे और दोस्त की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 रैपिड मेट्रो स्टेशन स्थित अंडरपास में शनिवार देर रात एक बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार चला रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरियाणा प्रांत के संघचालक पवन जिंदल के बेटे गौरव जिंदल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सावन खन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। मेदांता अस्पताल ले जाते वक्त सावन ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरएसएस के हरियाणा प्रांत के संघचालक पवन जिंदल का बेटा गौरव जिंदल अपनी बीएमडब्ल्यू कार से शनिवार देर रात ढाई बजे डीएलएफ फेज-2 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहा था। कार में उसका दोस्त सेक्टर-15 निवासी सावन खन्ना भी था। मेट्रो स्टेशन स्थित अंडरपास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गति तेज होने की वजह से कार काफी दूर तक रगड़ती गई और पलट गई। हादसे में गौरव जिंदल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सावन को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सावन को मेदांता अस्पताल लेकर जाने लगी, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना डीएलएफ फेज-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें