फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गांव कांकरौला की दो बेटियों ने जीते कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। रोहतक के गांव लाढ़ौत में शनिवार को अंडर-15 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम के गांव कांकरौला की दो बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीते। राव नवल सिंह स्पोर्ट्स क्लब की प्रशिक्षक मनीष पहलवान ने बताया कि उनकी दो शिष्य प्रतियोगिता में भाग ले रही थीं। प्रतियोगिता में दोनों के वर्ग में प्रदेशभर से लगभग 30-30 पहलवान शामिल थीं।
36 किग्रा वर्ग में प्रियांशी और 46 किग्रा वर्ग में रुचि ने सेमीफाइनल अंतिम चार में जगह बनाई। प्रियांशी ने क्वार्टर फाइनल में सोनीपत की पहलवान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में प्रियांशी को सोनीपत की पहलवान से करीबी मुकाबले में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा, और कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रुचि ने प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल में सोनीपत की पहलवानों को हराया। क्वार्टर फाइनल में रुचि ने दाव लगाकर केवल 40 सेकंड में मुकाबला जीत लिया। सेमीफाइनल में हिसार की पहलवान के खिलाफ करीबी मुकाबले में 4-3 से हारने के बाद रुचि ने भी कांस्य पदक हासिल किया। दोनों बेटियों के इस शानदार प्रदर्शन पर उनके गांव और क्लब में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें