फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दुकान पर फायरिंग करने वाले युवकों से दो देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रिमांड पूरा होने पर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रुपयों के लेन-देन को लेकर हुई कहासुनी के बाद खांडसा मार्केट में दुकान पर फायरिंग करने वाले युवकों से पुलिस ने दो देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों का रिमांड पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में खांडसा की मार्केट में रविवार की रात दुकान पर हुई फायरिंग में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए थे। आरोपियों की पहचान प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के उठगी गांव निवासी सार्थक (22) और गुरुग्राम की फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी शिवम (23) के रूप में हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। रिमांड के दौरान आरोपियों से पता चला कि आरोपी सार्थक गुरुग्राम के कृष्णा नगर में वीडियो गेम की दुकान चलाता है। सार्थक का मामले में शिकायतकर्ता सुनील कुमार के बेटे लक्ष्य के साथ रुपये को लेकर झगड़ा चल रहा था। ऐसे में सार्थक ने अपने साथी शिवम के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से खांडसा मार्केट में दुकान पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई दो देसी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी शिवम ने ये अवैध हथियार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से 10 हजार रुपये में खरीदे थे। इनमें से एक देसी पिस्टल आरोपी सार्थक को दिया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दुकान पर फायरिंग मामले में जांच की जा रही है। जांच में कोई अन्य युवक संलिप्त मिलता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हथियार उपलब्ध कराने वालों की पहचान करके उनको भी गिरफ्तार किया किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें