फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटाखा जलाकर फेंका, दो समाज भिड़े, पार्षद सहित 13 पर केस दर्ज

Fri, 24 Oct 2025 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। शहर थाना क्षेत्र के गुरुग्राम–अलवर राजमार्ग पर स्थित नवाब शमशुद्दीन पार्क में पटाखा फेंकने को लेकर वाल्मीकि एवं सैनी समाज के युवाओं के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। इस प्रकरण में पुलिस ने वार्ड-8 निवासी महेश वाल्मीकि की शिकायत पर नगर पार्षद सहित 13 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर जानलेवा हमला, धमकी देने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप लगाए गए हैं।



शिकायत में महेश ने बताया कि 20 अक्तूबर की रात वह अपने चार दोस्तों के साथ नवाब शमशुद्दीन पार्क में मौजूद था। उसी दौरान कुछ युवक पटाखे चला रहे थे, जिन पर आपत्ति जताने पर विवाद शुरू हो गया। महेश का आरोप है कि युवकों ने पटाखे उसके ऊपर फेंकने शुरू कर दिए और विरोध करने पर उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट की धमकी दी। किसी तरह वह वहां से बचकर निकल आया। महेश के अनुसार, रात में जब वह शहर थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो सिटी थाना के पास कुछ युवकों समेत 7–8 महिलाओं ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस कार्रवाई जारी, पार्षद ने बताए आरोप निराधार

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महेश को हमलावरों से बचाया। इसके बाद पीड़ित ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पार्षद सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। वहीं, पार्षद योगेश ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक साजिश और पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और वह हर जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें