फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 8.39 करोड़ के बकायेदार दो कमर्शियल टावर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम मानेसर ने टैक्स डिफॉल्टरों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन



टॉप 100 बकायेदारों पर 229 करोड़ रुपये बकाया


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वाले डिफॉल्टरों के खिलाफ बड़ा और सख्त अभियान शुरू कर दिया है। निगम की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के दो बड़े कॉमर्शियल टावर सील कर दिए। इन दोनों व्यावसायिक संपत्तियों पर नगर निगम का कुल 8 करोड़ 39 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।

नगर निगम की टैक्स विंग ने सेक्टर-80 स्थित एक्जेक्ट डेवलपर एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड टावर और सेक्टर-84 स्थित ओरिस फ्लोरल टावर पर सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह पूरी कार्रवाई टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के नेतृत्व में संजीत, नवीन, भरत और पंकज सहित कर्मचारियों की टीम द्वारा नियमानुसार पूरी की गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने संपत्ति मालिकों को जल्द से जल्द पूरा बकाया टैक्स जमा करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर निगम के संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि निगम ने पहले चरण में शीर्ष 100 बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों की सूची तैयार की है, जिन पर कुल 229 करोड़ रुपये का बकाया है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी टैक्स न भरने वालों के खिलाफ अब सीलिंग जैसी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों, सीवर, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी आधारभूत नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए टैक्स वसूली बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही संयुक्त आयुक्त ने नागरिकों से हरियाणा सरकार की विशेष राहत योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त तक वित्त वर्ष 2024-25 तक के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर 75 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है। उन्होंने बकायेदारों को सलाह दी कि वे इस योजना का लाभ उठाकर तुरंत टैक्स जमा कराएं और सख्त कार्रवाई से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें