फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो बाइक भिड़ीं, हादसे में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांव रंगाला राजपुर मोड़ के समीप हुई दुर्घटना, एक युवक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव रंगाला राजपुर मोड़ के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे सहित दूसरी बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उपचार के दौरान दूसरे बाइक चालक ने भी दम तोड़ दिया।

गांव रंगाला राजपुर निवासी 65 वर्षीय दीन मोहम्मद पुत्र निवाज खान अपने बेटे शाहिद के साथ किसी जरूरी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फिरोजपुर झिरका जा रहे थे। जैसे ही वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगाला राजपुर मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दीन मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार 26 वर्षीय अर्जुन पुत्र भीष्म निवासी गांव बीवां भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अर्जुन ने भी दम तोड़ दिया। शाहिद की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को संभाला तथा पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

-
अस्पताल के मुर्दा घर का फ्रिज खराब :
हादसे के बाद मंडीखेड़ा अस्पताल की अव्यवस्थाएं भी उजागर हो गईं। अस्पताल के मुर्दाघर में शव सुरक्षित रखने वाला फ्रीजर खराब पड़ा मिला। ऐसे में मृतकों के परिजनों को मजबूरी में बाजार से बर्फ खरीदकर लानी पड़ी, ताकि शव खराब न हो। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि यदि सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं, तो आम जनता आखिर किस पर भरोसा करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें