फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: संशोधित<bha>--</bha><bha>--</bha>सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़,हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के गांव में विवाहिता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी यशवीर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार मथुरा जिला के गांव निवासी युवती का विवाह बहीन थाना क्षेत्र के गांव में हुआ है। युवती के साथ विवाह से पूर्व ही चार लोग अभद्रता करते थे। आरोपियों ने वीडियो बनाने का झांसा देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया। पांच छह अगस्त की रात्रि को आरोपी पीड़िता के ससुराल में आए और पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विवाहिता को अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल किया। विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस संदर्भ में मुनासिब उर्फ काला, रोहित , मुस्तकीम एवं एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने मुनासिब एवं रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता के विवाह से पूर्व ही अश्लील वीडियो बना लिया था। उसी वीडियो के आधार पर पीड़िता को ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता के ससुराल के गांव में आकर भी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी यशवीर ने बताया गहनता से जांच की जा रही है। फरार दो आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें