फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हत्या की धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जान से मारने की धमकी देकर रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने राहुल उर्फ बादशाह व मुकुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार भी बरामद की है। बिलासपुर थाना पुलिस को बुधवार को शिकायतकर्ता ने बताया था कि उन्होंने बिनौला में एक कंपनी के वेयरहाउस में गाड़ियों से सामान लोड-अनलोड करने का टेंडर लिया हुआ है। अप्रैल में नितेश नामक युवक अपने साथी राहुल और मुकुल के साथ आया और धमकी देने लगा और कमाई में हिस्सा लेने लगा। बीते कुछ दिन पहले आरोपी उसके पास आया और धमकी दी कि सारा काम वे ही करेंगे।
विज्ञापन


-
चोरी करने वाली घरेलू सहायिका गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-47 के एक घर से आभूषण और नकदी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के खड़पारी गांव निवासी रोशनी चौहान के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला से 4.17 लाख रुपये, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की बाली बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें