गुरुग्राम। निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर 5.37 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान गुजरात के जिला पाटन के सिद्धपुर निवासी प्रजापति कुमार और जिला मेहसाणा के ठाकोरवास निवासी निकुल के रूप में हुई है।
30 नवंबर, 2025 को साइबर अपराध पश्चिम को एक युवक ने शिकायत दी थी कि उनको निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर 5.37 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और शनिवार काे आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पीड़ित से ठगी गई राशि जिस बैंक खाते में आई थी वह बैंक खाता आरोपी संजय कुमार के नाम पर था। आरोपी ने ठगी गई राशि के रुपये निकाल कर एक अन्य आरोपी को दिए थे जिसके बदले आरोपी संजय को एक लाख रुपये मिले थे। आरोपी निकुल ने शिकायतकर्ता से संपर्क करने के लिए प्रयोग की गई सिम आरोपियों को उपलब्ध कराई थी जिसके बदले आरोपी निकुल को पांच हजार रुपये मिले थे। संवाद