गुरुग्राम। भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में रविवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक में 21 जुलाई को प्रदेशभर के सभी शक्ति केंद्रों पर टिफिन बैठक आयोजित करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने निर्देश दिए कि 21 जुलाई को दोपहर 12 से 3 बजे तक सभी शक्ति केंद्रों पर टिफिन बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि बैठक में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए-2, जिला व मंडल पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। ब्यूरो