फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध तरीके से विदेश भेजकर साइबर ठगी कराने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को 10 नवंबर को दिल्ली में किया गया था डिपोर्ट
विज्ञापन

22 नवंबर को गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस ने विदेशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मानव तस्करी करने और अवैध तरीके से विदेश भेजकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को 22 नवंबर को हिसार से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी चाइना मूल के लोगों के साथ मिलकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। इन दोनों आरोपियों को 10 नवंबर को दिल्ली डिपोर्ट किया गया था।
आरोपियों की पहचान हिसार के हरिता गांव निवासी संदीप (24) और महावीर कॉलोनी निवासी मुकुल (26) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि संदीप दिसंबर 2024 में और मुकुल जून 2025 में म्यांमार गया था। दोनों म्यांमार में चाइना मूल के लोगों से मिले और उनके साथ मिलकर साइबर ठगी करने लगे। चाइनीज लोग अवैध तरीके के काम के लिए भारत से युवाओं को बुलाते हैं। इसके बदले ये कमीशन के तौर पर प्रत्येक व्यक्ति के पांच से छह हजार थाईवा देते हैं और एजेंट को अलग से कमीशन देते हैं।
विज्ञापन


टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर युवाओं से संपर्क

आरोपी संदीप भारत से युवाओं को बुलाकर कमीशन कमाने में संलिप्त हो गया। वह टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के माध्यम से भारत में युवाओं से संपर्क करता था। भारत के युवाओं को थाईलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाता और उन्हें अवैध तरीके से थाईलैंड से म्यांमार ले जाता। इसके बाद वहां ले जाकर चाइना मूल के लोगों द्वारा संचालित साइबर ठगी के कार्य में संलिप्त करवा देता। जब कोई इसका विरोध करता तो उन्हें मारने की धमकी देने के साथ ही वापस भेजने के लिए मोटी रकम वसूलते। संदीप ने एक पीड़ित को भारत वापस भेजने के बदले उससे 4 लाख रुपये वसूले थे। ये 4 लाख रुपये आरोपी संदीप ने अपने साथी मुकुल के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए थे।

हरियाणा व राजस्थान के छह युवाओं को भेजा विदेश
पुलिस की जांच व पूछताछ में पता चला कि आरोपी संदीप व मुकुल अवैध तरीके से मानव तस्करी करने, नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगी के लिए युवाओं को विदेश भेजते थे। इसके बदले वे दोनों चाइना मूल के साथियों से मोटा कमीशन लेते थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि वे हरियाणा व राजस्थान के छह युवाओं को अवैध तरीके से नौकरी का झांसा देकर विदेश भेजने की वारदातों को अंजाम देने में संलिप्त हैं।

साइबर थाना मानेसर में दर्ज हुआ मामला
20 नवंबर को साइबर अपराध थाना मानेसर में पटौदी निवासी सचिन ने शिकायत दी थी कि विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके भाई को थाईलैंड बुलाया गया था। वहां से म्यांमार ले जाकर साइबर ठगी का कार्य करने के भेजा गया। जब उसके भाई ने ठगी का कार्य करने के लिए मना किया तो उसे मारने की धमकी देकर भारत वापस भेजने के नाम पर चार लाख रुपये वसूल लिए और उसके भाई को वापस नही भेजा। बाद में म्यामांर सेना द्वारा वहां से भगाने के बाद उसके भाई के आरोपियों के चंगुल से बचने के संबंध में सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 143(2), 318(4), 61 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन



दोनों आरोपियों को 23 नवंबर को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदात व साथी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे, उसी अनुसार मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। - प्रियांशु दीवान, सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध), गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें