फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना दस्तावेज प्रक्रिया लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से ठगी में प्रयोग किए गए दो मोबाइल फोन और 2700 रुपये बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। थाना साइबर अपराध पूर्व की पुलिस टीम ने बिना दस्तावेज प्रक्रिया लोन देने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से ठगी की वारदातों को अंजाम देने में प्रयोग किए गए दो मोबाइल फोन व 2700 रुपये बरामद किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त (साबइर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि थाना साइबर अपराध पूर्व की पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिना दस्तावेज प्रक्रिया लोन देने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहित निवासी सेक्टर-10, गुरुग्राम और मुकीम निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी गुड़गांव गांव के रूप में हुई है। आरोपी रोहित को 15 फरवरी को और आरोपी मुकीम को 16 फरवरी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बिना दस्तावेज प्रक्रिया किए हुए लोन दिलाने का काम करते थे। जिन लोगों का सिविल अच्छा होता था, उनके नाम से अलग-अलग लोन व फाइनेंस करवा लेते थे। वहीं, जिसके नाम से फाइनेंस करवाते थे उसको कुछ रुपये देकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते थे।
एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पूर्व में शिकायत दी है कि उन्होंने दिसंबर 2024 में उद्योग विहार में एक पोस्टर लगा हुआ देखा था। पोस्टर में बिना दस्तावेज प्रक्रिया के लोन दिलाने के बारे लिखा गया था। उस पोस्टर में दिए व्हाट्सएप नंबरों पर संपर्क करने पर उन्हें सेक्टर-11, गुरुग्राम में एक जगह पर बुलाया गया। वहां एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर ले जाकर कहा कि उनका 30 हजार रुपये का लोन पास हो गया है और उन्हें 28 हजार रुपये मिलेंगे। उन लोगों ने 20 हजार रुपये दिए, लेकिन बाकी रुपये मांगने पर उन लोगों ने धमकी दी।
विज्ञापन

फरवरी 2025 में शिकायतकर्ता को पता चला कि उन लोगों ने धोखाधड़ी से उनके नाम से लगभग 1.30 लाख रुपये के अलग-अलग दो लोन करवाए थे। शिकायत के आधार पर थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का खुलासा हो सके और इनके साथियों के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें