फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 3.26 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने चुरू से दबोचा, दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर 3.26 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के चुरू निवासी 20 वर्षीय इकराम खान और 20 वर्षीय अलफाज चंदेल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मंगलवार को चुरू से गिरफ्तार किया। बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने 18 अगस्त 2025 को शिकायत दी थी। उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा दिया गया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में कुल 3 करोड़ 26 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना साउथ में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रेल के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि इकराम के केनरा बैंक खाते में 48,912 रुपये और अलफाज के खाते में 96,904 रुपये ठगी की रकम से ट्रांसफर हुए थे। इकराम ने बताया कि उसने दो फीसदी कमीशन के बदले अपना खाता किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराया था। अलफाज ने भी कमीशन के लालच में खाता दिया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बैंक खातों से हुए लेन-देन के आधार पर मामले में आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें