फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति कंपनी के नाम पर कैटरिंग कारोबारियों से ठगी में दो धरे

विज्ञापन
ठगी करने के आरोपी। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
मारुति कंपनी के नाम पर कैटरिंग कारोबारियों से ठगी में दो धरे
विज्ञापन

गुरुग्राम। मारुति कंपनी के नाम पर बड़े कार्यक्रमों के आयोजन का झांसा देकर दिल्ली-एनसीआर के कैटरिंग कारोबारियों के साथ ठगी करने वाले दो शातिरों को अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को छह दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली के कालका निवासी श्यामवीर सिंह ने मानेसर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो युवकों ने उन्हें मारुति कंपनी में कैटरिंग का काम दिलाने के नाम पर डील की। इसमें आरोपी ने उन्हें 39 लाख 39 हजार 750 रुपये का चेक देते हुए कमीशन के नाम पर पौने दो लाख रुपये ले लिए। जब चेक बैंक में लगाया गया तो पता चला कि इस नाम का कोई खाता ही नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सरहौल बॉर्डर से शनिवार देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान बिहार के दरभंगा निवासी विजय कुमार झा व पंजाब के अमृतसर निवासी कुलदीपक के रूप में हुई। आरोपियों से मारुति सुजुकी कंपनी के फर्जी चेक, लेटरहेड समेत कई कंपनियों के आईडी कार्ड और स्टीकर बरामद हुए हैं। पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल ने बताया कि दोनों आरोपी अभी तक 35 से ज्यादा वारदात कर चुके हैं। आरोपियों ने मारुति कंपनी के निदेशक के ओएसडी के अलावा प्रसार भारती के भी स्टीकर और आईडी बना रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते थे ठगी
दोनों शातिर आरोपी दिल्ली-एनसीआर के बड़े-बड़े कैटरिंग कारोबारियों और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों से संपर्क करते थे। उन्हें मारुति कंपनी के बड़े आयोजन का काम दिलाने का लालच देकर बुकिंग करते थे। कारोबारी को झांसे में लेने के लिए मारुति कंपनी का एडवांस चेक दे देते थे। इसके बदले 10 फीसदी कमीशन की मांग रखते थे, जिसमें से 5 फीसदी रकम उसी वक्त नकदी लेकर निकल जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें