वाहन चोरी के चार मामले सुलझे, चोरी की तीन बाइक और एक वैन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वाहन चोरी के दो आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-31 ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल और एक गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शाकिर और पलवल के आलिमों गांव निवासी गुरफान के रूप में हुई है। 20 जुलाई को डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया था।
बृहस्पतिवार को अपराध शाखा सेक्टर-31 टीम से बचने के लिए आरोपियों ने मोटरसाइकिल को भगा लिया था। सेक्टर-33 में यूनीटेक टावर के पास आरोपियों की मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई थी। आरोपी शाकिर घायल हो गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और एक ईको गाड़ी बरामद की है।