फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिटकॉइन में निवेश के नाम पर 4.72 करोड़ की ठगी में दो आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने ठगों को मुहैया कराए थे खाते, साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

2 लाख रुपये आए थे खाते में

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिटकॉइन/यूएसडीटी ग्लोबल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में निवेश के नाम पर 4.72 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने ठगी के लिए बैंक खाते मुहैया कराए थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों गगनदीप उर्फ कालू और गुरविंद को हांसी के गांव कुंवारी से गिरफ्तार किया गया है।
साइबर क्राइम यूनिट ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग लेनदेन के पते के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि ठगी गई राशि में से दो लाख रुपये एक फर्म के बैंक खाते में आए थे। आरोपी गगनदीप ने यह बैंक खाता खुलवाया था। उसने कमीशन पर यह खाता आरोपी गुरविंद को दिया था। इस बैंक खाते में ठगी की राशि भेजी गई थी।मामले में साइबर क्राइम थाना साउथ में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता को 15 जनवरी 2026 को टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया गया। उसे बिटकॉइन/यूएसडीटी ग्लोबल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट पर उसका पंजीकरण करवाया गया। शुरुआत में लाभ दिखाकर विश्वास जीता गया। इसके बाद आरोपियों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर शिकायतकर्ता से विभिन्न बैंक खातों में 4 करोड़ 72 लाख 14 हजार 181 रुपये जमा करवाए। जब शिकायतकर्ता ने राशि निकालने का प्रयास किया, तो ऑनलाइन ग्राहक सेवा ने निकासी रोक दी। ट्रेडिंग खाते को सामान्य करने के नाम पर 1 करोड़ 25 लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने की मांग की गई। साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने मामले में आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से बैंक खाते के माध्यम से हुए वित्तीय लेन-देन के बारे में पूछताछ कर रही है। ठगी की गई राशि और साइबर ठगी में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस साइबर ठगी के इस नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाकर अन्य आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें