फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बघोला में हुई हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में दामाद की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन



-साली और उसके पति के बीच विवाद सुलझाने के दौरान हुई थी कहासुनी, दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया



संवाद न्यूज़ एजेंसी

फिरोजपुर झिरका । गांव बघोला में साली और उसके पति के विवाद सुलझाने आए दामाद की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


बीते आठ मई को मृतक आजान दीन के भाई इलियास खां पुत्र खुशी खां मेव निवासी सोराई थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर राजस्थान ने थाना फिरोजपुर झिरका में एक शिकायत में बताया कि उसका भाई अजानदीन साली व उसके पति का विवाद सुलझाने के लिए अपने ससुराल गांव बघोला आया हुआ था। लेकिन किसी बात को लेकर उसकी ससुराल पक्ष के लोगों के साथ कहा सुनी हो गई। उस दौरान उसको बंधक बना लिया गया था। सभी ने योजनाबद्ध तरीके से इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक अजानदीन के भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोग रसीद , शारूख , मोहरम , सुबान , बसीर , मोहरम का भतीजा निवासी बघोला थाना फिरोजपुर झिरका एवं आरिफ, साजिद निवासी सायमीरबास थाना फिरोजपुर झिरका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही थी। थाना प्रबंधक दयानंद ने बताया कि हत्या कांड के दो आरोपी साजिद गांव सायमीरबास व शारुख गांव बघोला को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने इन दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। फ़ोटो : पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी।
विज्ञापन






IMG-20230704-WA0060.jpg
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें