फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फाजिलपुरिया पर गोलीबारी के लिए हथियार उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस मामले में 10 आरोपियों को कर चुकी है काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बॉलीवुड गायक राहुल फाजिलपुरिया पर गोलीबारी करने के लिए हथियार उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं में गुरुग्राम व पंजाब में करीब 28 मामले दर्ज हैं।
आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के दयानंद कॉलोनी, सेक्टर-5 निवासी प्रदीप शेखावत और फिरोजपुर, पंजाब के बाबा रामलाल नगर निवासी गगनदीप उर्फ जज के रूप में हुई है। आरोपी प्रदीप शेखावत को 30 अक्तूबर को और आरोपी गगनदीप उर्फ जज को 3 नवंबर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी गगनदीप ने इसके अन्य साथी दीपक नांदल के कहने पर आरोपी प्रदीप शेखावत को खेड़कीदौला क्षेत्र में हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी प्रदीप शेखावत ने यह हथियार आरोपी शक्ति सिंह को दिए थे। इसके बाद 14 जुलाई की देर शाम एसपीआर रोड पर गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी प्रदीप शेखावत पर मारपीट करने के तहत एक मामला गुरुग्राम में दर्ज है। आरोपी गगनदीप उर्फ जज पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, हत्या का प्रयास करने, हत्या करने, एनडीपीएस एक्ट, शस्त्र अधिनियम के तहत कुल 27 मामले पंजाब में पहले भी दर्ज हैं।

फाजिलपुरिया पर गोलीबारी मामले में 10 आरोपी पकड़े
गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें विशाल, हितेश, गौतम उर्फ छोटू, रमनदीप उर्फ पेट्रोल, शुभम उर्फ काला, शक्ति पांचाल, रामनिवास उर्फ कालू, सुनील सरढानिया, प्रदीप शेखावत और गगनदीप उर्फ जज शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से फायरिंग की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई कार और हथियार भी बरामद किए हैं।

गैंगस्टर से मिली जानकारी पर दोनों आरोपी पकड़े
26 अक्तूबर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार गैंगस्टर सुनील सरढानिया से पूछताछ के दौरान ही राहुल फाजिलपुरिया पर गोलीबारी करने के लिए हथियार उपलब्ध कराने वाले प्रदीप शेखावत के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने इनपुट मिलते ही गुरुग्राम के दयानंद कॉलोनी,सेक्टर-5 निवासी प्रदीप शेखावत को गिरफ्तार किया और रिमांड पर लेकर पूछताछ की। प्रदीप से ही गगनदीप उर्फ जज के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद गगनदीप उर्फ जज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी प्रदीप शेखावत को चार दिन के रिमांड के बाद 3 नवंबर को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। वहीं, आरोपी गगनदीप उर्फ जज को 3 नवंबर को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान गगनदीप से उसके अन्य साथी आरोपियों व अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें