फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंटर आईटीआई खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन सिंगल्स में तुषार मुद्गिल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 15 और 16 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय इंटर आईटीआई खेल प्रतियोगिता उत्साह और प्रतिस्पर्धा के माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने किया और छात्रों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बैडमिंटन, लेमन स्पून रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप, वॉलीबॉल, खो-खो और रस्साकशी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बैडमिंटन सिंगल्स में तुषार मुद्गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि मुकेश दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन डबल्स में मिओन खान और समीर खान की जोड़ी विजेता रही, जबकि दीपांशु और लोकेश की जोड़ी उपविजेता बनी।
विज्ञापन

तीन टांग दौड़ में गगन और नितिन की जोड़ी प्रथम रही, जबकि श्रेष्ठा और प्राची दूसरे स्थान पर रहीं। लेमन स्पून रेस में लवली ने पहला और वर्षा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में विशाल पांडे और हाई जंप में अरुण ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में आईटीआई मऊजाबाद विजेता और आईटीआई गुरुग्राम उपविजेता रही। खो-खो व रस्साकशी में भी गुरुग्राम और मऊजाबाद की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें