फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुजुर्गों के लिए नेचर वॉक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शनिवार को चकरपुर और वजीराबाद बांध के पास जंगल क्षेत्र में बुजुर्गों के लिए एक नेचर वॉक का कार्यक्रम आयोजित होगा। पिछले सालों के दौरान विकसित किए गए शहरी वन क्षेत्र में व्हील चेयर ट्रैक भी बनाया गया है। इस कार्यक्रम में फॉरेस्ट थेरेपी गाइड चारू गोविल भी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की संयोजक नमृता चौधरी ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस के पूर्व कार्यक्रमों की शृंख्ला में बुजुर्गाें को प्रकृति के बीच ले जाने का यह विशेष कार्यक्रम है। इसमें बुजुर्गों को सुबह 6.45 पर वजीराबाद और चकरपुर के बांध इलाके में आने के लिए आमंत्रित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें