फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे ट्रक, हादसों का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरस्पीड और खराब हालत वाले ट्रकों से परेशान वाहन चालक, नियमों की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़े ट्रकों की लापरवाही से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। हाईवे पर कई ट्रक चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए ओवरस्पीड में वाहन चला रहे हैं। वहीं, कई ट्रकों की हालत भी खराब हैं, जिससे कभी भी हादसा होने का खतरा बना रहता है।

मानेसर के स्थानीय निवासी रोहित ने बताया कि हाईवे पर भारी संख्या में ट्रकों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद कई चालक सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते। हाल ही में एक ट्रक चालक हाईवे पर पीछे लगे ट्राले को झुकी हुई हालत में लेकर जा रहा था। इसके साथ ही ट्रक की रफ्तार भी काफी तेज थी। ऐसी लापरवाही से दूसरे वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासी हरिश ने बताया कि कई बार खराब हालत वाले ट्रक भी सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं। इनमें खराब टायर व अन्य तकनीकी कमियां होती हैं, लेकिन इसके बावजूद इन पर रोक नहीं लगती। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि हाईवे पर ट्रकों की जांच बढ़ाई जाए। ओवरस्पीड और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि हाईवे पर सफर सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें