फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, एसपीओ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार एसपीओ (स्पेशल पुलिस अफसर) घायल हो गया। घटना के 10 दिन बाद एसपीओ ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खेड़ा खुर्रमपुर गांव निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2022 से हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर गुरुग्राम के बिलासपुर थाने में तैनात है। छह अक्तूबर की शाम को करीब 6 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म करके स्कूटी से घर जा रहा था। जब वह हेलीमंडी फ्लाईओवर को पार कर रहा था तो एक ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी को टक्कर लगने से एसपीओ सतीश कुमार नीचे गिर गए और उनका दाहिना हाथ ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गया। सतीश कुमार को जांच के लिए सीएचसी पटौदी में पहुंचाया, जहां से उनको गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के कराने के बाद एसपीओ सतीश कुमार ने फर्रुखनगर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें