फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सदर बाजार में गंदगी के ढेर, दुकानदार-ग्राहक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनी और रौनक के बीच बाजार की सड़कों पर फैला कचरा मन खराब कर रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिवाली को अब सिर्फ दो ही दिन बचे हैं और गुरुग्राम का सदर बाजार हर साल की तरह इस बार भी लोगों से खचाखच भरा हुआ है। इस बार रोशनी और रौनक के बीच बाजार की सड़कों पर पड़ी गंदगी लोगों का मन खराब कर रही है। जगह-जगह फैला कचरा, खुले में पड़ी पॉलिथीन और सड़े फूलों की बदबू से खरीदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


जहां एक ओर दुकानदार अधिक बिक्री की उम्मीद में अपने स्टॉल और दुकानों को सजाने में जुटे हैं, दूसरी ओर सफाई व्यवस्था की कमी ने त्योहार की चमक को फीका कर दिया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम द्वारा सफाई के उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं। बाजार में दिनभर भीड़ लगी रहती है, मगर कूड़ा उठाने वाले शाम तक नहीं पहुंचते। अब बड़ा सवाल यह है कि जब नगर निगम को त्योहारों के समय भीड़भाड़ की जानकारी होती है, तो फिर सफाई व्यवस्था पहले से बेहतर क्यों नहीं की जाती। लोगों का कहना है कि निगम को अस्थायी सफाई टीमें लगानी चाहिए ताकि भीड़ के बीच स्वच्छता बनी रहे और खरीदारों को परेशानी न हो।
विज्ञापन








कई बार सफाईकर्मियों को बुलाने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं आया। त्योहार के समय बाजार में इतनी भीड़ होती है कि थोड़ा-सा कचरा भी बड़ी परेशानी बन जाता है। - राकेश अग्रवाल, दुकानदार
विज्ञापन




लोग रोशनी और सजावट का सामान खरीदने आते हैं, मगर गंदगी देखकर उनका मूड खराब हो जाता है। प्रशासन को त्योहार से पहले बाजारों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
- सुरेश शर्मा, दुकानदार


हर साल दिवाली की शॉपिंग के लिए मैं सदर बाजार ही आती हूं लेकिन इस बार इतनी गंदगी देखकर मन ही नहीं किया ज़्यादा देर रुकने का।
- रीना वर्मा, ग्राहक


बाजार में पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इतना बड़ा शहर होकर भी सफाई की हालत देखकर हैरानी होती है।
- निखिल चौहान, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें