फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे की मौत व पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात चालक के खिलाफ खेड़कीदौला थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत सेक्टर-86, जय सिंह चौक के पास 2 जुलाई की दोपहर को ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र गिर गए। बेटे के पेट पर ट्रक का टायर चढ़ने से मौत हो गई, जबकि पिता के पैर में चोटें आई हैं।
घायल पिता प्रकाश बैरवा की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान राजस्थान के कारौली निवासी दीपक (20) के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। वह परिवार के साथ बिलासपुर क्षेत्र के फखरपुर गांव में किराये पर रहता था। घायल पिता प्रकाश बैरवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जुलाई की दोपहर को वह बेटे दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर सेक्टर-85 स्थित सैमसंग सर्विस स्टेशन पर मोबाइल को ठीक कराने आए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो जयसिंह चौक सेक्टर-86 के पास ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ट्रक को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ट्रक मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा जाएगा। चालक को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार, जांच अधिकारी, खेड़कीदौला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें