फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, ब्रांच मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। हेलीमंडी फ्लाईओवर के पास शुक्रवार दाेपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार ब्रांच मैनेजर की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा कर्मचारी घायल हुआ है। उसकी शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान आगरा की करावली तहसील निवासी सुखदेव के रूप में है।
विज्ञापन

भरतपुर (राजस्थान) के इकलहरा गांव निवासी घायल नवीखान ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बाइख से कंपनी के ब्रांच मैनेजर सुखदेव के साथ पटौदी जा रहे थे। हेलीमंडी फ्लाईओवर से नीचे उतरते वक्त पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुखदेव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें