फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाइक टैक्सी को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक और यात्री हादसे में हो गए थे घायल, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन


अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ खेड़कीदौला थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में सती चौक के पास 12 मई को एप आधारित बाइक टैक्सी को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चालक व यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। यात्री के पिता विनोद कुमार गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
मृतकों की पहचान लखनऊ के विकास नगर निवासी रोहित गुप्ता और रैपिडो बाइक चालक औरैया, यूपी के चांदेह गांव निवासी जय पाल के रूप में हुई है। यात्री रोहित के पिता विनोद कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा पिछले पांच साल से गुरुग्राम के सेक्टर-95 में किराये पर रहता है। वह दिल्ली के ओखला में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 12 मई की सुबह उसने कार्यालय जाने के लिए एप से बाइक टैक्सी बुक की थी। बाइक को चालक जय पाल चला रहा था, जोकि पटौदी में किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन

दोनों बाइक पर सवार होकर सेक्टर-95 से दिल्ली जा रहे थे तो सुबह करीब 11 बजे सती चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को राहगीरों ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर खेड़कीदौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया। अस्पताल में उपचाराधीन दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा जाएगा। चालक को गिरफ्तार करके मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। - रणजीत सिंह, एसआई व जांच अधिकारी, खेड़कीदौला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें