हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रक ने बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर डाक कावड़ लेकर जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। नाराज कांवड़ियों ने हाईवे को कुछ देर के लिए जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।
मौके पर पहुंची खेड़की दौला थाना पुलिस ने मामले को संभाला और जाम को खुलवाया। मृतक हेमंत राजस्थान का रहने वाला था। हरिद्वार से गंगा जल लेकर जा रहा था। बुधवार को तड़के करीब 4:00 बजे हाईवे पर खेड़की दौला के पास यह हादसा हुआ। पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दो अन्य घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पुलिस तैनात की गई है।