फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण संयंत्र और शहर के खत्तों की सीसीटीवी से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
100 कैमरों की मदद से जीएमडीए अपने कमांड सेंटर से इन जगहों रखेगा सकेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट और शहर के खत्तों से कूड़ा उठाने में एजेंसियां लापरवाही नहीं बरत सकेंगी। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण बंधवाड़ी प्लांट और शहर के प्रमुख खत्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने जा रहा है। करीब 100 कैमरों की मदद से जीएमडीए अपने कमांड सेंटर से इन जगहों पर नजर रख सकेगा। इन जगहों पर नंबर प्लेट रिकॉग्नाइज कैमरे और नाइट विजन कैमरे भी भी लगेंगे ताकि कूड़ा उठाने वाले सरकारी और निजी वाहनों पर भी नजर रखी जा सके।
नगर निगम गुरुग्राम की ओर से करीब 1200 टन कूड़ा रोज बंधवाड़ी भेजा जाता है। इसके अलावा फरीदाबाद शहर से भी सैकड़ों टन कूड़ा बंधवाड़ी रोज पहुंचता है। ऐसे में बंधवाड़ी में कूड़े का पहाड़ लग गया है। नगर निगम का प्रयास है कि बंधवाड़ी में कूड़े के पहाड़ को कम किया जाए। इसके लिए अलग से संयंत्र लगाने की भी तैयारी है। इसके अलावा गर्मियों में बंधवाड़ी के कूड़े के पहाड़ में अक्सर आग लग जाती है और प्रदूषण फैलता है। इसे देखते हुए जीएमडीए बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण संयंत्र पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने जा रहा है। योजना के अनुसार कूड़े के पहाड़ के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि आग जैसी घटनाओं का समय पर पता लगाकर काबू किया जा सके।
विज्ञापन

-
शहर के खत्तों पर भी होगी तीसरी नजर-
शहर में 22 बड़े खत्ते हैं, जहां पर कॉलोनियों और सेक्टरों से निकलने वाले कूड़ा को डंप किया जाता है। इसके बाद बड़े वाहनों से कूड़े को बंधवाड़ी भेजा जाता है। अभी निजी एजेंसियां नियमित कूड़ा उठाने का दावा करती हैं लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा नहीं दिखता है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे लगने से इसमें ठेकेदार लापरवाही नहीं बरत सकेंगे। जीएमडीए के अनुसार शहर में उसका ऑप्टिकल फाइबर है। ऐसे में पहले इन जगहों पर कैमरे पहले लगेंगे। जीएमडीए के अनुसार 14 जगहों पर कैमरे लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इन जगहों पर नंबर प्लेट रिकॉग्नाइज कैमरे भी लगेंगे ताकि कूड़ा वाहनों की पहचान की जा सके। प्राधिकरण का कहना है कि इससे अन्य वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी और इनको निगम से पंजीकृत कर रेगुलाइज किया जा सकेगा। नगर निगम खत्तों में डूंडाहेडा, गुरुद्वारा रोड सब्जी मंडी, झाड़सा, धर्मपुर, बजघेड़ा, धनवापुर, बेरीवाला बाग, नाथूपुर, वजीराबाद, कार्टरपुरी, सेक्टर 17ए और चौमा समेत अन्य हैं। सभी सेंटरों पर दो तरह के कैमरे लगेंगे। इस पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


सिटी सर्विलांस योजना के तहत अब शहर के प्रमुख खत्तों और बंधवाड़ी प्लांट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। योजना के तहत करीब 100 कैमरे लगेंगे। इसमें नंबर प्लेट रिकॉग्नाइज्ड औ नाइट विजन कैमरे भी शामिल हैं। इन जगहों पर जीएमडीए अपने कमांड सेंटर से लाइव नजर रख सकेगा। कूड़ा निस्तारण और उठान कार्य में निजी एजेंसियां लापरवाही नहीं कर सकेगी। -पीके अग्रवाल, सलाहकार स्मार्ट सिटी जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें