फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से नीचे गिरा कंटेनर, हेल्पर पहले ही खिड़की से कूदा, देखें Video

Fri, 11 Jul 2025 04:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

Gurugram Accident: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां एक कंटेनर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। जिसमें केमिकल था। नीचे गिरने के बाद उसमें आग लग गई। 
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से केमिकल से भरा कंटेनर शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे गिर गया। इससे कंटेनर में आग लग गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने दो से तीन घंटे में आग को काबू किया। वहीं कंटेनर के चालक और हेल्पर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के केसरगंज निवासी चालक शादाब और उनके मौसेरे भाई दिल्ली के साहिल कंटेनर में थे। साहिल ट्रक के नीचे गिरने से पहले ही खिड़की से कूद गया था। कंटेनर मुंबई से दिल्ली की तरफ जा रहा था। गांव अलीपुर के पास सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड रोड पर गोलचक्कर के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हो गया। वह सुरक्षा दीवार से टकराते हुए करीब 30 फीट जमीन पर गिर पड़ा।

कंटेनर चालक खिड़की से किसी तरह बाहर निकल गया। गोलचक्कर के नीचे जा रहे कार चालक ने ट्रक व चालक को नीचे गिरते देखा। उसने चालक को सोहना के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। शादाब को हालत गंभीर होने के कारण गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राधिका मर्डर केस में खुलेंगे राज: आरोपी पिता को एक दिन की पुलिस रिमांड, टेनिस खिलाड़ी बेटी को उतारा मौत के घाट


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें